केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में उनके पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान शाह ने टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शाह ने लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व बीएसएफ की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।