रशीद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट को 11वीं बार किया आउट, साउदी की बराबरी की

तीसरे वनडे मैच में इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद ने भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली को आउट किया जिसके साथ ही वह विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 11वीं बार आउट करने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज़ बन गए हैं। रशीद से पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ टिम साउदी ने विराट को 11-11 बार आउट किया है।