रायपुर (छत्तीसगढ़) में नशे में धुत होकर कार चला रही एक रशियन लड़की ने आधी रात को एक स्कूटर को टक्कर मारने के बाद बीच सड़क पर हंगामा किया। सड़क पर पुलिस अधिकारियों से बहस करती लड़की का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।