रसोई का धुआं फेफड़ों के लिए खतरनाक, लंबे समय तक संपर्क से बढ़ सकता है कैंसर का जोखिम

डॉ. ज्योति वाधवा के मुताबिक, रसोई में खाना पकाते समय निकलने वाला धुआं फेफड़ों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से फेफड़ों के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने बचाव के लिए चिमनी या एग्जॉस्ट फैन चलाने, खिड़कियां खोलने और तेल को अधिक गर्म न करने की सलाह दी।