रसगुल्ला गले में फंसने से बिहार में 65 वर्षीय शख्स की हुई मौत

शेखपुरा (बिहार) में गले में रसगुल्ला फंसने से कथित तौर पर 65-वर्षीय शख्स की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अचेत होकर गिर गया था और अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शख्स एक मामले में कोर्ट पहुंचा था और भूख लगने पर वह पास में बने होटल में खाना-खाने चला गया था।