inshorts

रहाणे बतौर कप्तान दर्ज करेंगे IPL में शानदार रिकॉर्ड, धोनी, रोहित और कोहली रह जाएंगे पीछे

केकेआर के कप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे आईपीएल-2025 के पहले मैच में उतरते ही आईपीएल में 3 टीमों की कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। गौरतलब है, एमएस धोनी ने 2 आईपीएल टीमों जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 1-1 टीम की कप्तानी की है।