इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ताज़ा वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे के अनुसार, रहने के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहरों की सूची के शीर्ष स्थान पर संयुक्त रूप से न्यूयॉर्क और सिंगापुर हैं। तेल अवीव (इज़रायल), हॉन्ग-कॉन्ग, लॉस ऐंजिलिस (अमेरिका) और ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड) भी इस सूची में हैं। वहीं, जिनेवा, सैन फ्रांसिस्को और पेरिस भी शीर्ष 10 में शामिल हैं।