रहाणे के लिए प्लेइंग-11 में जगह होगी मुश्किल: केएल राहुल को उप-कप्तान बनाने पर आकाश

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अजिंक्य रहाणे के लिए टेस्ट प्लेइंग-11 में शायद जगह भी मुश्किल होगी। कू ऐप पर एक वीडियो शेयर करते हुए चोपड़ा ने कहा, "के.एल. राहुल को टेस्ट में उप-कप्तान बना दिया गया है, राहुल द्रविड़ कोच हैं और रोहित वनडे के कप्तान हैं...लगता है कि वनडे में भी उप-कप्तान राहुल रहेंगे।"