दुलीप ट्रॉफी-2022 के फाइनल में वेस्ट ज़ोन के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साउथ ज़ोन के खिलाफ फील्डिंग के दौरान अनुशासनहीनता को लेकर अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को मैदान से बाहर भेज दिया। यशस्वी को ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए कहते रहाणे का एक वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जायसवाल बार-बार बल्लेबाज़ों को स्लेज कर रहे थे।