रांची में शादी का दबाव बनाने पर युवक ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव को जंगल में फेंका
रांची (झारखंड) में एक युवक को अपनी लिव-इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर शव को जंगल में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी जिसे लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया। बकौल आरोपी, बेंगलुरु में वह और युवती एक साथ नौकरी करते थे।