राकेश झुनझुनवाला का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ, वह कई बीमारियों से ग्रसित थे
62-वर्षीय अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला के मृत्यु प्रमाणपत्र के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हुआ। वहीं, मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल ने बताया कि झुनझुनवाला किडनी संबंधी बीमारी व हृदय संबंधी बीमारी समेत कई बीमारियों से ग्रसित थे और उन्हें मृत अवस्था में रविवार सुबह अस्पताल लाया गया था। वहीं, आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।