राजकोट हादसे के 4 आरोपी अधिकारियों को कोर्ट ने 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा
राजकोट (गुजरात) में एक गेमिंग ज़ोन में भीषण आग लगने की घटना के 4 आरोपी अधिकारियों को कोर्ट ने 12 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों की रिमांड का अनुरोध करते हुए सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि नगर नियोजन अधिकारी एमडी सगाथिया को 2023 से ही पता था कि गेम ज़ोन अवैध है।