राजधानी कीव के पास 14 लोगों को ले जा रहा यूक्रेनी सेना का विमान हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत

यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया है कि 14 लोगों को ले जा रहा यूक्रेन का एक सैन्य विमान राजधानी कीव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने विमान की तस्वीर शेयर कर बताया, "यूक्रेन की सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, आग लगने के परिणामस्वरूप 5 लोगों की मौत हो गई।"