राजन उस लेख से असहज थे जिसमें लिखा था 'वह सेंसेक्स में सेक्स वापस लाए': आरबीआई अधिकारी

आरबीआई के संचार विभाग की चीफ जनरल मैनेजर अल्पना किल्लावल ने अपनी किताब 'अ फ्लाई ऑन द आरबीआई वॉल' में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा, "अपने कार्यकाल के दौरान राजन उस लेख से असहज थे जिसमें लिखा था...'वह सेंसेक्स में सेक्स वापस लाए'। राजन ने कहा था- मेरी बीवी व बेटी है।"