राजनाथ सिंह ने शेयर की मंगोलियाई राष्ट्रपति द्वारा भेंट किए गए घोड़े की तस्वीर, नाम रखा 'तेजस'

भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख द्वारा भेंट किए गए एक घोड़े की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। मंगोलिया दौरे पर पहुंचे सिंह ने बताया कि उन्होंने इस घोड़े का नाम 'तेजस' रखा है। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा, "मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से खास तोहफा। शुक्रिया राष्ट्रपति खुरेलसुख। शुक्रिया मंगोलिया।"