राजनीति के शिकार हुए जोकोविच, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में कैद में रखा गया: उनके पिता

कोविड-19 टीकाकरण में छूट के विवाद के बीच नोवाक जोकोविच के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनका वीज़ा रद्द किए जाने पर उनके पिता सरजन ने कहा, "इसका खेल से कोई लेना-देना नहीं है...यह राजनीतिक एजेंडा है।" उन्होंने कहा, "वे उन्हें कैद में रख रहे हैं...वे नोवाक के साथ बुरा व्यवहार कर सर्बिया और सर्बियाई लोगों का अपमान कर रहे हैं।"