inshorts

राजनेताओं समेत 7 लोग यूपी में किशोरी के रेप को लेकर गिरफ्तार, 28 लोगों पर लगाया था आरोप

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) में 17-वर्षीय किशोरी द्वारा पिता समेत 28 लोगों पर रेप का आरोप लगाने के बाद 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिनमें सपा और बसपा के ज़िलाध्यक्ष शामिल हैं। पीड़िता के रिश्तेदार और स्थानीय लोग भी आरोपियों में शामिल हैं। वहीं, पुलिस ने चिकित्सा जांच कराकर एक मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।