राजपथ का नाम बदलने के बाद इंडिया गेट के पास लगाया गया 'कर्तव्य पथ' नाम का साइनबोर्ड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' किए जाने के बाद इंडिया गेट के आसपास लगे साइनबोर्ड से राजपथ नाम हटा दिया गया है। इंडिया गेट के चारों ओर हरे रंग की पृष्ठभूमि और सफेद अक्षरों वाले साइनबोर्ड स्टील के खंभों पर लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8-सितंबर को 'कर्तव्य पथ' का उद्घाटन किया था।