केंद्र सरकार टोल प्लाज़ा को हटाकर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) कैमरों को लगाने की योजना बना रही है। ये कैमरे वाहनों पर लगे हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपीएस) को स्कैन करेंगे जिसके बाद वाहन मालिकों द्वारा लिंक किए गए बैंक खाते से राशि खुद-ब-खुद कट जाएगी। सरकार सभी वाहनों में एचएसआरपीएस को अनिवार्य करने की योजना भी बना रही है।