राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पेश किया बजट, किया 70,000 पदों पर भर्ती का एलान
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में लेखानुदान 2024-25 (बजट) पेश करते हुए 70,000 पदों पर भर्ती का एलान किया। उन्होंने जयपुर, जोधपुर व अन्य ज़िलों में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने, 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने व 25 लाख ग्रामीण घरों को ₹15,000 करोड़ खर्च कर नल से जल उपलब्ध कराने का एलान किया।