राजस्थान के अस्पताल में डॉक्टर ने बाएं कान की जगह मरीज़ के दाहिने कान का कर दिया ऑपरेशन
चूरू (राजस्थान) के सरकारी अस्पताल में बाएं कान का इलाज कराने के लिए भर्ती हुए मरीज़ के दाहिने कान का ऑपरेशन कर देने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने कहा कि मरीज़ के दाएं कान की हड्डी गल रही थी इसलिए ऑपरेशन किया। परिजन के हंगामे के बाद मामले की जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया है।