राजस्थान के उदयपुर में जीप के खाई में गिरने से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत, 13 अन्य घायल

उदयपुर (राजस्थान) में बुधवार को एक जीप के खाई में गिरने से 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। यह हादसा नाई थाना क्षेत्र के नंदेश्वर महादेव मंदिर के पास हुआ। हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, "शोकाकुल परिजनों के...प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...ईश्वर...दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।"