राजस्थान के करौली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगे कर्फ्यू को 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया

राजस्थान के करौली में 2 समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद लगाए गए कर्फ्यू को कानून व्यवस्था के मद्देनज़र 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले कर्फ्यू को 7 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया था। कर्फ्यू में रोज़ाना सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच ढील दी जाएगी।