करौली (राजस्थान) में हुई एक दलित लड़की की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 20-वर्षीय एक लड़के और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता और आरोपी रिलेशनशिप में थे लेकिन 4-महीने पहले परिजन ने लड़की की अन्य युवक से सगाई कर दी। बकौल पुलिस, वह आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी।