राजस्थान के कोटा में 7 दिन पहले एनईईटी की कोचिंग के लिए आए छात्र ने की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में 7 दिन पहले जालौर से एनईईटी की कोचिंग के लिए आए 17-वर्षीय छात्र ने रविवार को हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कोटा में इस साल 17 कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की है।