राजस्थान के कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने हॉस्टल में की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहे यूपी निवासी 22-वर्षीय छात्र रंजीत सिंह ने छात्रावास में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बकौल पुलिस, कमरे से 4-5 पन्नों का नोट मिला है जिसके अनुसार छात्र डिप्रेशन में था। कोटा में 15 जनवरी को जेईई मेन की तैयारी कर रहे एक अन्य छात्र ने भी खुदकुशी की थी।