राजस्थान के कोटा में एनईईटी परीक्षार्थी की 10वीं मंज़िल से गिरकर हुई मौत, आत्महत्या की आशंका

राजस्थान के कोटा में कर्नाटक के 22-वर्षीय एनईईटी परीक्षार्थी नासिर की सोमवार को एक इमारत की 10वीं मंज़िल से गिरकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, नासिर एक दिन पहले ही जयपुर में एनईईटी यूजी 2023 की परीक्षा देकर लौटा था। घटना के वक्त उसका कोई फ्लैटमेट साथ में नहीं था व पुलिस ने छात्र की आत्महत्या की आशंका जताई है।