राजस्थान के कोटा में शख्स ने दुपट्टे से फांसी लगाकर की खुदकुशी, पैर टूटने से था परेशान
राजस्थान के कोटा में राजेश चौधरी नामक एक 49-वर्षीय शख्स ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की मां ने बताया कि राजेश का 6 महीने पहले दिल्ली जाते समय दुर्घटना में पैर टूट गया था जिसके बाद से वह तनाव में था। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी 10-12 साल से मायके में रह रही है।