राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों ने जेल से व्यापारियों से मांगी फिरौती

राजस्थान के गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों द्वारा कथित तौर पर जेल से व्यापारियों से फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा कि जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने व इस साज़िश में शामिल होने को लेकर 2 जेलकर्मियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।