राजस्थान के झालरापाटन कस्बे में फैला डायरिया, 24 घंटे में 35 बच्चे हुए अस्पताल में भर्ती

झालावाड़ (राजस्थान) में झालरापाटन व निकटवर्ती इलाके में बच्चों में डायरिया फैल रहा है। ज़िला अस्पताल के पीआईसीयू इंचार्ज डॉक्टर नरेंद्र के मुताबिक, बीते 24-घंटों में उल्टी-दस्त से पीड़ित करीब 35 बच्चे भर्ती हुए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। कुछ परिजनों ने कहा कि चंद्रभागा मेले में भंडारे का खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी।

Load More