राजस्थान के झालावाड़ में 2 बच्चों संग मां ने लगाई फांसी, दोनों बच्चों की हुई मौत

राजस्थान के झालावाड़ में एक महिला द्वारा अपने 4 वर्षीय बेटे व 2 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत गंभीर है। महिला के परिवार के मुताबिक, महिला का उसके पति के साथ झगड़ा चल रहा था।