राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर मांस व मछलियों के टुकड़े फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले के आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना की गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।