राजस्थान के झुंझुनू के अस्पताल में दाईं की जगह निकाल दी गई महिला की बाईं किडनी
झुंझुनू (राजस्थान) के एक अस्पताल में हाल ही में 54-वर्षीय महिला की संक्रमित दाईं किडनी की जगह सही बाईं किडनी निकाल दी गई। 'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर महिला को एसएमएस अस्पताल (जयपुर) में भर्ती कराया गया जहां इसका खुलासा हुआ। बकौल रिपोर्ट, आरोपी डॉक्टर ने अब महिला का पूरा इलाज कराने की बात कही है।