जोधपुर (राजस्थान) में शहर के एक विख्यात डॉक्टर ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी से बांधकर एक कुत्ते को दौड़ाया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ डॉग होम फाउंडेशन ने एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ता छटपटाकर इधर-उधर भाग रहा है।