राजस्थान के दौसा में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 2 वर्षीय बच्ची, बचाव अभियान जारी

राजस्थान के दौसा में गुरुवार को अपने घर के बाहर खेलते वक्त एक 2-वर्षीय बच्ची करीब 200-फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और बच्ची को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बकौल अधिकारी, बच्ची बोरवेल में करीब 60 फीट की गहराई पर फंसी हुई है।