राजस्थान के भीलवाड़ा में युवक की गोली मारकर हत्या, तनाव के बाद 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद
भीलवाड़ा (राजस्थान) में गुरुवार को बाइक सवार 4 लोगों द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हुए प्रदर्शनों व तनाव को देखते हुए ज़िले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बकौल पुलिस, मृतक एक मर्डर केस में आरोपी था।