राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दूसरी बार हुए कोविड-19 पॉज़िटिव, कहा- मुझे हल्के लक्षण हैं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बताया, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं और कोई अन्य परेशानी नहीं है।" उन्होंने कहा, "आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है...वे स्वयं को आइसोलेट कर लें और कोविड-19 टेस्ट कराएं।" गौरतलब है, सीएम गहलोत का अप्रैल-2021 में भी कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था।