राजस्थान के रामगढ़़ टाइगर रिज़र्व में 3 शावकों का हुआ जन्म; सीएम गहलोत ने शेयर किया वीडियो

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में हाल ही में पैदा हुए टी102 बाघिन के 3 शावकों का एक वीडियो शेयर किया है। आईएफएस अधिकारी प्रवीण कसवां ने बताया कि टी102 बाघिन को बाघों के लिए नए क्षेत्र विकसित करने के उद्देश्य से रणथंभौर टाइगर रिज़र्व से जुलाई 2022 में रामगढ़ टाइगर रिज़र्व लाया गया था।