राजस्थान के शख्स ने तमिलनाडु के विधायक का न्यूड वीडियो बनाकर की ठगी, पकड़े गए 3 आरोपी

भरतपुर पुलिस (राजस्थान) ने तमिलनाडु के एक विधायक से वीडियो कॉल पर बात करने के दौरान उनका न्यूड वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने के आरोप में 2 नाबालिग सहित 3 लोगों को पकड़ा है। फिलहाल भरतपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को तमिलनाडु पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में विधायक ने केस दर्ज करवाया था।