राजस्थान के श्रीगंगानगर में 3 पिल्लों के पैरों को रस्सी से बांधकर उन्हें ज़िंदा जलाए जाने का मामला सामने आया है। पिल्लों के शव कचरे के ढेर पर मिले थे और आशंका है कि उन्हें कचरे के साथ ही जलाया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।