राजस्थान के सरकारी स्कूल में दूध पीने के बाद 27 छात्राएं बीमार
राजस्थान में हनुमानगढ़ टाउन के एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार को दूध पीने से 27 छात्राएं बीमार हो गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. चाहर ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1-8 तक की छात्राओं को पाउडर का दूध वितरित किया गया था। 22 छात्राओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।