राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की पुलिस अकादमी में महिला सेंट्रल पाइप बैंड का गठन करने की मंज़ूरी दे दी है। सरकार के सूचना विभाग के मुताबिक, इस बैंड के लिए 11 नए पदों का भी सृजन किया जाएगा जिसमें प्लाटून कमांडर (बैंड) और हेड कॉन्स्टेबल (बैंड) का 1-1 पद जबकि कॉन्स्टेबल (बैंड) के 9 पद होंगे।