राजस्थान सरकार ने विधानसभा में बताया है कि राज्य में अक्टूबर, 2022 से चरणबद्ध तरीके से 1.35 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने प्रश्न काल के दौरान बताया कि स्मार्टफोन में 3 साल तक इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी और इस परियोजना पर करीब ₹12,000 करोड़ खर्च होंगे।