पुलिस ने बताया है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में रविवार रात 2 कारें अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलटने के बाद पेड़ों से टकरा गईं जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 5 अन्य लोग घायल भी हुए। बकौल पुलिस, दोनों कारों में सवार हरियाणा निवासी लोग गोगामेड़ी मंदिर जा रहे थे।