राजस्थान में 3 माह की बच्ची का सरकारी योजना से हुआ दिल का मुफ्त ऑपरेशन

राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से कोटा की एक 3 महीने की बच्ची का हृदय का निशुल्क सफल ऑपरेशन हुआ है। इस खबर को शेयर कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "उद्देश्य यही है कि पैसों की किल्लत से कोई...अपने प्रियजनों को खोने पर मजबूर न हों।" उन्होंने कहा, "सरकार हर ज़रूरतमंद के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।"