राजस्थान में 6 माह की बच्ची सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर की गई हत्या
जोधपुर (राजस्थान) में मंगलवार रात को कथित तौर पर आपसी रंजिश में 6 महीने की बच्ची सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, वारदात के दौरान सभी लोग सो रहे थे और हत्या के बाद शवों को आंगन में लाकर जला दिया गया। पुलिस को जली हुई लाशें मिली हैं।