जयपुर (राजस्थान) में डॉक्टरों ने बीकानेर निवासी करीब 68-वर्षीय महिला के पेट से 16 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. शिखा तिवारी ने बताया कि ट्यूमर 28 सेंटीमीटर बड़ा था और उसे निकालने में करीब 3 घंटे लगे। बकौल डॉ. शिखा, करीब 6 महीने पहले महिला का पेट फूलना शुरू हुआ और ट्यूमर उसके गुर्दों से चिपका था।