राजस्थान में 9 दिन तक 15-वर्षीय बच्ची के गैंगरेप के मामले में 13 लोगों को 20 साल की कैद

कोटा (राजस्थान) की एक अदालत ने 15-वर्षीय बच्ची के 9 दिन तक गैंगरेप के मामले में 13 लोगों को 20-20 साल व 1 महिला समेत 3 अन्य लोगों को 4-4 साल कैद की सज़ा सुनाई है। इसी साल मार्च में हुई इस घटना में कुल 28 लोग आरोपी बनाए गए थे जिनमें से 12 को बरी कर दिया गया है।