राजस्थान में अधिकारी ने मनरेगा को लेकर कहा- मेरा बाप भी भ्रष्टाचार बंद नहीं कर सकता
फलोदी (राजस्थान) में एक पंचायत समिति के विकास अधिकारी गौतम चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मनरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर कह रहे हैं, "मेरा बाप भी मनरेगा का भ्रष्टाचार बंद नहीं कर सकता।" 'एनडीटीवी' से बातचीत में अधिकारी ने पहले कहा, "वीडियो भेजो, मैं देखता हूं" लेकिन बाद में उन्होंने फोन नहीं उठाया।