टोंक (राजस्थान) में रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर जयपुर-कोटा नैशनल हाईवे-52 पर खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे 4 छात्रों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में मारे गए छात्र उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, आईआईटी की कोचिंग कर रहे ये छात्र हरिद्वार (उत्तराखंड) घूमने जा रहे थे।